Home » Jharkhand Colleges Vacant Seats : झारखंड के कॉलेजों में अब भी 20 प्रतिशत तक सीटें खाली

Jharkhand Colleges Vacant Seats : झारखंड के कॉलेजों में अब भी 20 प्रतिशत तक सीटें खाली

Jharkhand Colleges Vacant Seats : एडमिशन की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों का कहना है कि वे लगातार आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

by Birendra Ojha
Vacant seats in Jharkhand colleges during the admission session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में बीएड कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया चौथे राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद राज्यभर के कॉलेजों में 15 से 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली रह गई है। स्थिति यह है कि छात्र-छात्राएं पांचवें राउंड की उम्मीद में लगातार इंतजार कर रहे हैं, वहीं कॉलेज भी अधूरी सीटों के कारण परेशान हैं। इसके बावजूद जेसीईसीईबी अब तक चौथे काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं कर पाया है।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि एडमिशन प्रक्रिया पहले ही लगभग चार माह की देरी से चल रही है। ऐसे में यदि पांचवें राउंड की काउंसलिंग में और समय लगा, तो शैक्षणिक सत्र पर सीधा असर पड़ेगा। कई संस्थानों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने से संस्था संचालन और शैक्षणिक माहौल दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

दूसरी ओर, एडमिशन की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों का कहना है कि वे लगातार आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी शिक्षा सत्र छूटने की चिंता में हैं, जबकि कुछ ने अन्य विकल्प छोड़कर सिर्फ बीएड में प्रवेश की उम्मीद बनाए रखी है।

इस मामले में जेसीईसीईबी ने स्पष्ट किया है कि पांचवें राउंड की काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गई है। बोर्ड का कहना है कि जैसे ही विभाग से स्वीकृति प्राप्त होगी, काउंसलिंग की तिथि तुरंत जारी कर दी जाएगी।

फिलहाल अभ्यर्थियों और कॉलेजों की निगाहें उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी पर टिकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही निर्णय लेकर खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि सत्र समय पर आगे बढ़ सके।

चौथे राउंड की नामांकन प्रक्रिया हो चुकी पूरी

बीएड की बात करें तो अब तक कुल चार राउंड की काउंसलिंग हुई। अंतिम राउंड के काउंसेलिंग के तहत 25 नवंबर तक दाखिला लिया गया। तब से अब तक 18 दिन बीत गए, पांचवें राउंड के काउंसलिंग की प्रक्रिया घोषित नहीं हुई है। अभी भी करीब 5 हजार छात्र एडमिशन के इंतजार में हैं। जेसीईसीईबी का कहना है कि उसने पांचवें राउंड की काउंसेलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग से स्वीकृति मांगी है। अनुमति मिलते ही तिथि घोषित कर दी जाएगी।

Read Also: RANCHI NEWS: रांची में JAC परीक्षा के लिए केंद्रों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, जानें क्या कहा डीसी रांची ने

Related Articles