Home » Dhanbad Cyber Crime : धनबाद में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा, होटल मैहर में रेड कर 5 को किया गिरफ्तार; 38 एटीएम कार्ड और 10 मोबाइल बरामद

Dhanbad Cyber Crime : धनबाद में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा, होटल मैहर में रेड कर 5 को किया गिरफ्तार; 38 एटीएम कार्ड और 10 मोबाइल बरामद

Dhanbad Cyber Crime : बरामद मोबाइल फोन से कई राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी से जुड़े बैंक खातों और एटीएम कार्ड की जानकारी मिली है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Cyber Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। धनबाद पुलिस ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और फर्जीवाड़े में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित होटल मैहर में छापेमारी की गई। इस विशेष अभियान का नेतृत्व बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया, जिसमें एसआई तारिक वासिम, एसआई अभय कुमार, एसआई शहबाज अंसारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने सूरज चौहान (गौतम बुद्ध नगर, नोएडा), साहिल खां (सेक्टर-49, उत्तर प्रदेश), पिंटू कुमार मंडल (बुधुडीह, गिरिडीह), बिकु साह (विक्रमगंज, रोहतास, बिहार) और बसंत कुमार मंडल (भूली ई ब्लॉक, धनबाद) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये लोग फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाकर और एटीएम कार्ड बनाकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

बरामद मोबाइल फोन से कई राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी से जुड़े बैंक खातों और एटीएम कार्ड की जानकारी मिली है। आरोपी फर्जी एपीके फाइल और भ्रामक एसएमएस भेजकर लोगों को ठगते थे।

पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 38 एटीएम कार्ड, 16 सिम कार्ड, 6 हजार रुपये नकद, बैंक खातों से जुड़े 203 पेज के फोटो, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, फिंगर प्रिंट क्लोन करने की सामग्री, एक एम-एटीएम और पेटीएम कंपनी की दो पीओएस मशीनें बरामद की हैं। मामले में बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: Dhanbad News : नावागढ़ मोड़ पर जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, होटल में की गई तोड़फोड़

Related Articles