RANCHI: रांची रेल मंडल के अंतर्गत टाटी स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे साउथ ईस्टर्न रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।
इन ट्रेनों को किया रद्द
ट्रेन संख्या 58659 हटिया – राउरकेला पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ 07/03/2026 एवं 08/03/2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/03/2026, 08/03/2026 एवं 09/03/2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक एवं 08/03/2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/03/2026 एवं 08/03/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलम्ब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 06/03/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 02 घंटे विलम्ब से जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/03/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 01 घंटा विलम्ब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेगी।

