Home » Doctors Transfer: स्वास्थ्य विभाग में कई क्षेत्रीय उप निदेशक समेत बड़ी संख्या में सिविल सर्जन बदले गए, देखें पूरी सूची

Doctors Transfer: स्वास्थ्य विभाग में कई क्षेत्रीय उप निदेशक समेत बड़ी संख्या में सिविल सर्जन बदले गए, देखें पूरी सूची

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची । झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। इस बदलाव के तहत पांचों प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपनिदेशक (आरडीडी) बदले गए हैं, वहीं सात जिलों में नए सिविल सर्जनों की नियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 19 चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य निदेशालय में तीन नए निदेशकों की भी नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सरकार का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है। खासतौर पर क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने और जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया है।

स्थानांतरण और पदस्थापन की सूची

नामपहले पदस्थापननया पदस्थापन
डॉ. सुनील कुमारजिला यक्ष्मा पदाधिकारी, धनबादनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय
डॉ. शोभना टोप्पोएसीएमओ, लातेहारनिदेशक (संचारी रोग), स्वास्थ्य निदेशालय
डॉ. अश्विनी कुमारचिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी झींकपानीनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय
डॉ. अरुण कुमारपीएचसी सदर, पश्चिमी सिंहभूमक्षेत्रीय उपनिदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर
डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साहसदर अस्पताल, जमशेदपुरक्षेत्रीय उपनिदेशक, कोल्हान
डॉ. विजय शंकरक्षेत्रीय उपनिदेशक, हजारीबागक्षेत्रीय उपनिदेशक, उत्तरी छोटानागपुर
डॉ. प्रमोद कुमार शर्मासीएचसी मोहनपुर, देवघरक्षेत्रीय उपनिदेशक, दुमका
डॉ. अवधेश सिंहजिला आरसीएच पदाधिकारी, पलामूक्षेत्रीय उपनिदेशक, पलामू
डॉ. प्रदीप कुमार लिंडाप्रशिक्षण केंद्र, हजारीबागउपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय
डॉ. बच्चा प्रसाद सिंहएसीएमओ, देवघरसिविल सर्जन, गिरिडीह
डॉ. शिव प्रसाद मिश्राआरडीडी, उत्तरी छोटानागपुरसिविल सर्जन, जामताड़ा
डॉ. जुझार मांझीएसीएमओ, सरायकेलासिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम
डॉ. ललित रंजन पाठकउपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालयसिविल सर्जन, खूंटी
डॉ. अनिल कुमारउपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालयसिविल सर्जन, रामगढ़
डॉ. रमेश कुमारजिला आरसीएच पदाधिकारी, देवघरसिविल सर्जन, देवघर
डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हापीएचसी झुमरी तिलैयासिविल सर्जन, चतरा
डॉ. अमित कुमार आजादसीएचसी मनातूसीएचसी प्रतापपुर (चतरा)
डॉ. स्वाति कुमारप्रतीक्षारतसदर अस्पताल, जमशेदपुर
डॉ. प्रतिभा झापीएचसी चतरोचट्टी (बोकारो)सीएचसी चंदनकियारी

Read Also: JMM: असम में प्रचार के लिए झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत की टीम में कल्पना, सुप्रियो समेत 20 दिग्गज


Related Articles

Leave a Comment