Home » JHARKHAND NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने बीच में छोड़ दिया एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम, जानें पीएम मोदी की कौन सी बात पर हो गए नाराज

JHARKHAND NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने बीच में छोड़ दिया एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम, जानें पीएम मोदी की कौन सी बात पर हो गए नाराज

सदर हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया गया था आयोजन

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: सदर हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर कई बातें कही। पीएम ने कहा कि आईएनसी अब मुस्लिम लीग बन गई है। इतना सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो म्यूट करा दिया। थोड़ी देर बाद फिर से केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने वीडियो चालू कराया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बीच कार्यक्रम से निकल गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हो अच्छी बात है। लेकिन इस मंच का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिस तरह से कांग्रेस पर आरोप लगाए यह कहीं से भी ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर पीएम इस तरह की बात करेंगे तो मैं झारखंड में वैक्सीन नहीं लूंगा। हमने तैयारी कर ली थी। हम अपने पैसे से वैक्सीन खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में कांग्रेस और मुस्लिम लीग को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम से कम पॉलिटिक्स न करे। अगर ऐसा करेंगे तो हम बहिष्कार करेंगे।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने देशभर में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। इसलिए उन्होंने राजनीतिक भाषण दिया है। वैक्सीनेशन देशभर के लिए है। देश का पीएम भाषण दे रहा है तो इसमें बीच में तो नहीं रोक सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment