Home » Jamshedpur Crime : धतकीडीह में एक ही रात दो घरों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात लेकर फरार

Jamshedpur Crime : धतकीडीह में एक ही रात दो घरों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात लेकर फरार

अरशद हुसैन अपने परिवार के साथ डॉक्टर के पास इलाज कराने गए थे। घर खाली देख चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारियों को खंगाल डाला।

by Mujtaba Haider Rizvi
dhatkidih theft (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में धतकीडीह में मंगलवार देर रात चोरी की दो वारदातें अंजाम दी गई हैं। चोरों ने एक ही रात दो बंद घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए हैं। लगातार दो घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

पहली घटना धतकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर दो की है। यहां रहने वाले अरशद हुसैन अपने परिवार के साथ डॉक्टर के पास इलाज कराने गए थे। घर खाली देख चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारियों को खंगाल डाला।

चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। देर शाम जब परिवार लौटा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

दूसरी घटना भी इसी इलाके में हुई। यहां एक अन्य बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि इस मामले में चोरी की गई संपत्ति का आकलन अभी किया जा रहा है।

बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Read also Koderma News : नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामले में आरोपी को 20 साल की सश्रम कारावास

Related Articles

Leave a Comment