Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का जन्मदिन आज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रतिनिधि दिलीप झा के माध्यम से गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और विधायक के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक पूर्णिमा साहू ने इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया।
बर्मा माइंस के सिद्धू कानू बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने विधायक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्वयं पूर्णिमा साहू भी उपस्थित हुईं और गरीब महिलाओं के बीच मिठाई व साड़ियां वितरित कीं।
अपने संबोधन में उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि उनकी सफलता का श्रेय आम जनता को ही जाता है। भावुक होते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम में वर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, सागर सिंह, धर्म कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने विधायक को पुनः सहयोग देने का वादा किया।

