Home » Jamshedpur News : भारी बारिश से क्षतिग्रस्त संपर्क पथों और पुल-पुलियों का होगा सर्वे, उपायुक्त ने डीपीआर तैयार करने का दिया निर्देश

Jamshedpur News : भारी बारिश से क्षतिग्रस्त संपर्क पथों और पुल-पुलियों का होगा सर्वे, उपायुक्त ने डीपीआर तैयार करने का दिया निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला (झारखंड) में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई संपर्क पथों, पुल-पुलियों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल एक्शन मोड में सभी इंजीनियरिंग विभागों को भौतिक सर्वे करने और DPR तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

डीसी ने आदेश में कहा है कि ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित तकनीकी एजेंसियां अपने क्षेत्र में बने संपर्क पथों व पुल-पुलियों का शीघ्र निरीक्षण करें। जहां कहीं भी मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां की विस्तृत DPR बनाकर 1 जुलाई तक उपायुक्त कार्यालय को पेश करें। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचल अधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराएं।

यह कार्रवाई मानसून के दौरान जनसामान्य की आवाजाही में आने वाली बाधा को दूर करने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की समय पर मरम्मत के उद्देश्य से की जा रही है।जिला प्रशासन की यह पहल न केवल राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मानसून काल में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Read also – Jamshedpur News: नदी में बहते-बहते बची मुखिया के बेटे की जान, झारखंड के ग्रामीणों की सतर्कता ने टाली बड़ी घटना

Related Articles