Home » Jamshedpur Tata Power News : टाटा पावर ने जमशेदपुर में ईज़ी होम ऑटोमेशन लॉन्च किया, अब झारखंड के घर होंगे स्मार्ट

Jamshedpur Tata Power News : टाटा पावर ने जमशेदपुर में ईज़ी होम ऑटोमेशन लॉन्च किया, अब झारखंड के घर होंगे स्मार्ट

ऊर्जा-कुशल व स्मार्ट बनेंगे घर, पर्यावरण को मिलेगा फायदा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा पावर ने जमशेदपुर में अपने अत्याधुनिक ईज़ी होम ऑटोमेशन सोल्यूशन को लॉन्च किया। इसका मकसद शहरी घरों को स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल बनाना है, ताकि वे भविष्य की जरूरतों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

ईज़ी होम सोल्यूशन के ज़रिए उपभोक्ता एक ही मोबाइल ऐप से अपने घर की लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। यह न केवल आराम और सुरक्षा बढ़ाता है, बल्कि बिजली की बचत और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को भी प्रोत्साहित करता है।ईज़ी होम के पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच-पैनल स्विच, मोशन सेंसर और रेट्रोफिटेबल कन्वर्टर्स जैसे आधुनिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सोल्यूशन पुराने घरों में भी बिना तोड़-फोड़ के आसानी से लगाए जा सकते हैं। स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट ऑटोमेशन और एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स घर को पूरी तरह कनेक्टेड और सुविधाजनक बनाते हैं।

सिस्टम में ऑटोमैटिक शेड्यूलिंग भी शामिल

इस सिस्टम की प्रमुख खूबियों में ऑटोमैटिक शेड्यूलिंग, ओवरलोड प्रोटेक्शन और इंटरनेट न होने पर भी काम करने की क्षमता शामिल है। यूज़र बिजली के उपयोग पर लगातार नज़र रख सकते हैं, जिससे अनावश्यक खपत रुकती है, बिजली बिल घटता है और पर्यावरण को सीधा लाभ मिलता है।

हर साल बचेगी 1,300 यूनिट बिजली

कंपनी के अनुसार, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करने पर सालाना 15–20 प्रतिशत तक बिजली की बचत संभव है। इसका अर्थ है कि एक सामान्य घर हर साल 1,300 यूनिट से अधिक बिजली बचा सकता है, जिससे लगभग 10,000 रुपये तक के बिल की बचत होगी। साथ ही, इससे हर साल करीब 1.1 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जो लगभग 15 पेड़ लगाने के बराबर है।

इंटरैक्टिव एक्सपीरिएंशियल डेमॉन्स्ट्रेशन वॉल भी लगी

जमशेदपुर लॉन्च के मौके पर एक इंटरैक्टिव एक्सपीरिएंशियल डेमॉन्स्ट्रेशन वॉल भी लगाई गई, जहां लोगों ने खुद ऑटोमेशन तकनीक का अनुभव किया और ऊर्जा बचत के फायदे समझे।सुनियोजित शहरी विकास और औद्योगिक विरासत के लिए पहचाना जाने वाला जमशेदपुर अब तेजी से आधुनिक तकनीक अपना रहा है। टाटा पावर का ईज़ी होम सोल्यूशन झारखंड के लोगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप है और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

‘100 शहर, 1 मकसद’ पहल का अहम हिस्सा

यह लॉन्च टाटा पावर की ‘100 शहर, 1 मकसद’ पहल का अहम हिस्सा है। इसका लक्ष्य देश भर के घरों तक स्मार्ट और सुरक्षित टेक्नोलॉजी पहुंचाना है।

Read also – THE PHOTON NEWS EXCLUSIVE : विक्रम शर्मा हत्याकांड में जमशेदपुर के एक नए गिरोह के सरगना का आया नाम : Vikram Sharma Murder Case

Related Articles

Leave a Comment