Home » Jamshedpur Voter list Maping: पूर्वी सिंहभूम में मतदाता सूची मैपिंग में सुधार पर जोर, शहरी क्षेत्रों के लिए विशेष रणनीति तय

Jamshedpur Voter list Maping: पूर्वी सिंहभूम में मतदाता सूची मैपिंग में सुधार पर जोर, शहरी क्षेत्रों के लिए विशेष रणनीति तय

शहरी क्षेत्रों में फील्ड विजिट बढ़ाने, आंकड़ों को अपडेट करने और कम मैपिंग वाले इलाकों में पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम चलाकर सीधे मतदाताओं से जुड़ने पर जोर दिया।

by Reeta Rai Sagar
Jamshedpur voter list maping
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। मीटिंग में जिले के सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में बेहतर आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा।

डीसी ने कहा कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के शहरी इलाकों में मतदाता सूची की मैपिंग अभी और मजबूत किए जाने की जरूरत है। इसके लिए बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और प्री-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े सभी कर्मियों को अगले एक हफ्ते तक फोकस होकर काम करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने खास तौर से शहरी क्षेत्रों में फील्ड विजिट बढ़ाने, आंकड़ों को अपडेट करने और कम मैपिंग वाले इलाकों में पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम चलाकर सीधे मतदाताओं से जुड़ने पर जोर दिया। साथ ही, बीएलओ और निर्वाचन से जुड़े कर्मियों को प्रोत्साहित करने और नियमित समीक्षा की बात कही गई।

बैठक में अनुपस्थित मतदाताओं, ब्लैक एंड व्हाइट या अस्पष्ट फोटो वाले नामों की पहचान कर उन्हें अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने साफ कहा कि सटीक मैपिंग के बिना मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण संभव नहीं है, खासकर शहरी क्षेत्रों में यह एक बड़ी चुनौती है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जुगसलाई (अ.जा.), जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर संबंधित बीएलओ को जानकारी उपलब्ध कराएं। मतदाता voters.eci.gov.in और ceo.jharkhand.gov.in पोर्टल की मदद ले सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1950 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से 4 जनवरी 2026 तक अपनी 2003 एसआईआर विवरणी उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सभी निर्वाचन पदाधिकारी ऑफलाइन और वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Also Read: Jamshedpur News : गोविंदपुर जलापूर्ति प्लांट ने पानी देना किया बंद, 3.6 करोड़ बकाया होने पर एजेंसी ने फिर रोक दी सप्लाई

Related Articles