Home » Jharkhand Mgnrega Recruitment Result : राज्य मनरेगा कोषांग में नियुक्ति के लिए सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी

Jharkhand Mgnrega Recruitment Result : राज्य मनरेगा कोषांग में नियुक्ति के लिए सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी

by Nikhil Kumar
UPJEE-P 2025 : UP Polytechnic Entrance Result 2025 and Counselling Schedule
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के राज्य मनरेगा कोषांग अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्ति के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा कोषांग में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 15 दिसंबर 2025 को साक्षात्कार और दक्षता परीक्षा ली गई थी। इसी के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन किया गया। अभ्यर्थियों के चयन के साथ-साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है।


विभाग ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार, राज्य एमआईएस नोडल पदाधिकारी पद पर प्रिया कुमारी का चयन किया गया है, जबकि विजय कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सहायक अभियंता पद पर राहुल कुमार चयनित हुए हैं। इस पद के लिए आकृति कुमारी, नीतीश कुमार और राज कुमार महतो प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं।


मीडिया-सह-प्रशिक्षण पदाधिकारी पद पर ज्योति कुमारी का चयन किया गया है, जबकि राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। वहीं लेखापाल पद पर कुमारी दिव्या सिंह चयनित हुई हैं। प्रतीक्षा सूची में आदित्य कुमार, नाजला अर्शी और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ब्रजेन्द्र हेमरोम के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आगे की विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। विभाग ने जिलों को भी रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्ति करने का निर्देश दिया है।

Read Also- Chaibasa Road Accident : रांची-चाईबासा रोड पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क कर दी जाम

Related Articles

Leave a Comment