Home » Jamshedpur News: पत्नी हत्याकांड में फरार पति का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News: पत्नी हत्याकांड में फरार पति का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान उमंग मुखी के रूप में हुई, जो अपनी पत्नी सलोनी मुखी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले उमंग मुखी पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा था।

आरोप है कि उसने तड़के सुबह ससुराल में ही पत्नी की हत्या कर, मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।सोमवार को स्वर्णरेखा नदी से मिले शव को इसी हत्या मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या के बाद उमंग मुखी डोबो पुल पहुंचा और वहां से नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।बताया गया है कि उमंग मुखी पिछले दो से तीन महीनों से अपने ससुराल में घर जमाई के रूप में रह रहा था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह छिपी है।

Related Articles