Home » Jharkhand News : जांच में बड़ा खुलासा, निलंबित IAS विनय चौबे की सरहज से स्निग्धा सिंह को 75 रुपए भुगतान कर खरीदा फ्लैट

Jharkhand News : जांच में बड़ा खुलासा, निलंबित IAS विनय चौबे की सरहज से स्निग्धा सिंह को 75 रुपए भुगतान कर खरीदा फ्लैट

by Anand Mishra
Jharkhand News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : जांच एजेंसियां जिस स्निग्धा सिंह को तलाश रही हैं, उनसे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। स्निग्धा सिंह नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साले के साले शिपिज त्रिवेजी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी से 75 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदी थी। जबकि, उसी फ्लैट को प्रियंका त्रिवेदी ने 43 लाख रुपये में खरीदी थी। विनय चौबे और विनय सिंह फिलहाल जेल में हैं। जबकि, स्निग्धा सिंह अभी जांच एजेंसियों की पहुंच से दूर हैं. एजेंसियां उन्हें पूछताछ के लिए तलाश रही हैं।

ऐसे मिली यह जानकारी

निलंबित आईएएस विनय चौबे, उनके साले शिपिज त्रिवेदी और नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के बीच आपसी लेनदेन से संबंधित मामलों की जांच की गई। जांच में पाया गया है कि प्रियंका सिंह ने अप्रैल 2017 में न्यू नगराटोली स्थित मुकुंद अपार्टमेंट में 43 लाख रुपए में 1250 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा था। उन्होंने वह फ्लैट पावर ऑफ अटर्नी होल्डर सरदार सुरेंद्र सिंह से खरीदी थी। इसी फ्लैट को स्निग्धा सिंह ने नवंबर 2023 में प्रियंका त्रिवेदी से 75 लाख रुपए में फ्लैट खरीदी थी। इस फ्लैट की खरीद संबंधी कागजात उल्लेख है कि इसके एवज में स्निग्धा सिंह ने प्रियंका त्रिवेदी को 75 लाख रुपये का भुगतान किया है।

प्रियंका त्रिवेदी ने 12 लाख रुपए में खरीदी छह डिसमिल जमीन

इसके अलावा प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर नगड़ी अंचल के ललगुटवा मौजा में छह डिसमिल जमीन खरीदे जाने की जानकारी मिली है. जून 2015 में यह जमीन प्रियंका के नाम पर लाल प्रदीप कुमार सिंह से खरीदी गयी थी. इसके लिए 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया था.

नगड़ी अंचल की इस जमीन की खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेज में इस बात का उल्लेख नहीं है कि इस राशि का भुगतान किस माध्यम से किया गया। इससे जांच एजेंसियों को इस खरीद बिक्री में नकदी का इस्तेमाल किये जाने की आशंका है। इसके मद्देनजर जांच एजेंसियां फिलहाल प्रियंका त्रिवेदी द्वारा की गयी खरीद -बिक्री के दौरान पैसों के स्रोत का पता लगा रही हैं।

Related Articles