Home » Palamu News : पलामू में अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा: 18 वाहन जब्त कर 11.32 लाख जुर्माना वसूला

Palamu News : पलामू में अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा: 18 वाहन जब्त कर 11.32 लाख जुर्माना वसूला

by Mujtaba Haider Rizvi
palamu news today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को डीसी ऑफिस सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) सुनील कुमार ने बताया कि नवंबर माह में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 18 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनसे 11 लाख 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही इस संबंध में 5 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

जिला परिवहन कार्यालय की ओर से की गई कार्रवाई में 12 वाहन जब्त कर 2 लाख 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, विभिन्न अंचलों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 45 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनमें हरिहरगंज अंचल में सर्वाधिक 9 वाहन जब्त हुए।

चेक पोस्ट सुदृढ़ करने के निर्देश

उपायुक्त ने अवैध बालू परिवहन रोकने के लिए बनाए गए चेक पोस्ट की समीक्षा करते हुए उन्हें और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों (सीओ) को अपने-अपने क्षेत्र के चेक पोस्ट का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित बैठक से पांच दिन पूर्व खनन से जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट खनन कार्यालय को भेजने को कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को संयुक्त औचक निरीक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को साथ रखना आवश्यक है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also- NIT Jamshedpur Convocation President Speech : मजबूत अर्थव्यवस्था से नहीं गरीब की लाइफस्टाइल बदलेगी तभी बनेगा विकसित भारत, NIT के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु

Related Articles