Home » Palamu Murder : पलामू में महिला की कुदाल-बटखरे से सिर पर वार कर नृशंस हत्या, ससुराल पक्ष फरार

Palamu Murder : पलामू में महिला की कुदाल-बटखरे से सिर पर वार कर नृशंस हत्या, ससुराल पक्ष फरार

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के सिर पर कुदाल और बटखरे से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।मृतका की पहचान दलपतपुर निवासी राजकेश्वर यादव की पत्नी बेबी देवी (38) के रूप में हुई है।

बेबी देवी राजकेश्वर की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। राजकेश्वर ने वर्ष 2012 में बेबी देवी से दूसरी शादी की थी।घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव ससुराल के कमरे से खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सोमवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।मृतका के भाई अजय यादव, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के कर्मा गांव से पहुंचे, ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बेबी देवी को छोटी-छोटी बातों पर लगातार प्रताड़ित करते थे।

उन्होंने बताया कि बेबी देवी की बच्चेदानी भी निकलवा दी गई थी और उनका कोई संतान नहीं था।ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर शाम बेबी देवी की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने बाहर से दरवाजा बंद किया और फरार हो गए। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो ग्रामीणों को शक हुआ और मायके पक्ष को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई ने पति राजकेश्वर यादव के अलावा सौतेले बेटे पिंटू यादव, उसकी पत्नी रिंकी देवी, पंकज यादव, भसुर कामेश्वर यादव और उसकी पत्नी झिनिया देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related Articles