Home » Jharkhand News: झारखंड में बालू घाटों की लीज पर आया अपडेट; यहां देखें जिलों की स्थिति

Jharkhand News: झारखंड में बालू घाटों की लीज पर आया अपडेट; यहां देखें जिलों की स्थिति

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड में बालू घाटों की स्थिति में नया अपडेट आया है। गुरुवार को चार और बालू घाटों से संबंधित लीज डीड को फाइनल कर दिया गया है। इससे बालू संकट झेल रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

गुरुवार को फाइनल किए गए लीज डीड हजारीबाग एवं लातेहार जिले के हैं। कुल चार में से दो लातेहार एवं दो हजारीबाग में स्थित हैं। इसके अलावा राज्य में पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त 35 बालू घाटों में से अब तक 13 घाटों के लिए लीज डीड फाइनल हो चुका है।

लीज डीड फाइनल घाटों और स्टाकयार्ड के माध्यम से कुल 11.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में घाटों का लीज किया गया है। अनुमान के मुताबिक इन घाटों से 60-65 लाख सीएफटी बालू का खनन हो सकेगा।

इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही सरकारी राजस्व में भी इजाफा होगा। बालू से जुड़े निर्माण कार्यों पर भी इसका असर पड़ेगा। राज्य में बड़ी संख्या में लोग निर्माण कार्यों से जुड़े हैं।

लीज नहीं होने के कारण कई जगहों पर माफिया एवं दबंगों का बर्चस्व है। अवैध तरीके से बालू खनन से सरकार के राजस्व को हानि हो रही है । साथ उपभोक्ताओं को भी अधिक राशि देनी पड़ रही है। परिवहन में लगे वाहन मालिकों को भी अधिकारियों को मैनेज करना पड़ता है। यह पूरा खर्च परोक्ष रूप से उपभोक्ताओं को ही वहन करना पड़ता है। अब बालू घाटों को लेकर सरकार गंभीर दिख रही है।

गुरुवार को फाइनल हुई लीज

घाट / स्टाकयार्ड क्षेत्रफल

बाजकुम बालू घाट, लातेहार 2.39 हेक्टेयर
तुबेद स्टाकयार्ड 0.80 हेक्टेयर
सांढ़,सोनपुरा स्टाकयार्ड, बड़कागांव (हजारीबाग) 4.58 हेक्टेयर लंगातू-सिकरी-पंडरिया-सिरमा, बड़कागांव 3.48 हेक्टेयर

कुल बालू घाटों की स्थिति

झारखंड में कुल बालू घाट 444
नीलामी के लिए लंबित घाट 145
पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त घाट 35

जिला क्षेत्रफल

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 85.40 हेक्टेयर
बोकारो 30.86 हेक्टेयर
हजारीबाग 15.26 हेक्टेयर
दुमका 13.54 हेक्टेयर
रांची 12.50 हेक्टेयर
जामताड़ा 9.60 हेक्टेयर
गोड्डा 9.59 हेक्टेयर
लातेहार 7.69 हेक्टेयर
खूंटी 4.54 हेक्टेयर
रामगढ़ 4.01 हेक्टेयर

Read Also: Municipal Corporation: अनाधिकृत मकानों को नियमित कराने का सुनहरा मौका; 60 दिनों के लिए विशेष स्कीम लागू

Related Articles

Leave a Comment