Home » Jharkhand State Bar Counsel Election : प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, जानें किसे कितने वोट मिले

Jharkhand State Bar Counsel Election : प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, जानें किसे कितने वोट मिले

Jharkhand State Bar Counsel Election : कल से गिने जाएंगे दूसरे वरीयता प्राप्त मत

by Mujtaba Haider Rizvi
प्रथम वरीयता वोटों की गिनती पूरी हो गई है। जानें किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले और कौन आगे चल रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रांची के डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में 12 मार्च 2026 को हुए चुनाव की प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी कर ली गई है। राज्य के सभी 37 जिला बार संघों में डाले गए मतों की गणना के बाद यह जानकारी अधिवक्ता अक्षय कुमार झा और मिथिलेश सिंह ने साझा की।

उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में कुल 16,845 मत पड़े, जिनमें से 601 मत रद्द हो गए। इस तरह 16,244 मत वैध पाए गए हैं। इन मतों के आधार पर 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चयन होना है।

जमशेदपुर जिला बार संघ की बात करें तो यहां अनिल कुमार तिवारी को सर्वाधिक 363 मत मिले। उनके बाद राजेश कुमार शुक्ला को 280 और प्रकाश कुमार झा को 221 मत प्राप्त हुए। महिला उम्मीदवारों में विनीता सिंह को 52 और रंजना कुमारी को 36 मत मिले।

राज्य स्तर पर प्रथम वरीयता की गिनती में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी 624 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। उनके बाद प्रशांत कुमार सिंह को 509 और ललित सिंह को 490 मत मिले। अभिषेक कुमार भारती 484 मतों के साथ चौथे और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 471 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इसके अलावा जितेंद्र कुमार (373), महेश तिवारी (366), पवन रंजन खत्री (366), अनिल कुमार तिवारी (363), राजकुमार (362), निलेश कुमार (351), मनोज कुमार (344), संजय कुमार विरोधी (326), अभय कुमार चतुर्वेदी (325), राजेंद्र कृष्णा (315) और राम सुभाग सिंह (313) सहित कई अन्य प्रत्याशियों को भी उल्लेखनीय मत प्राप्त हुए।

चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में 6 अप्रैल से द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू होगी। चूंकि प्रत्येक अधिवक्ता के लिए कम से कम पांच वरीयता के मत देना अनिवार्य था, ऐसे में माना जा रहा है कि पांचवीं वरीयता तक की गिनती पूरी होने के बाद सभी 23 विजयी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Read Also: Protest For language: दलों की बंदिशें नहीं, मगही-भोजपुरी भाषा को बचाने के लिए पलामू में एक मंच पर आए बुद्धिजीवी

Related Articles

Leave a Comment