Home » Jharkhand Teachers Met Education Minister : शिक्षा मंत्री से मिले इंटरमीडिएट कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारी, मिला आश्वासन

Jharkhand Teachers Met Education Minister : शिक्षा मंत्री से मिले इंटरमीडिएट कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारी, मिला आश्वासन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री से अनुरोध किया।

मंत्री रामदास सोरेन ने सकारात्मकता के साथ जवाब देते हुए कहा, “हम किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को बेरोजगार नहीं होने देंगे। इस पर बातचीत हो रही है और कार्य प्रक्रिया जारी है। जल्दी ही समाधान की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।”

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोर्चा के सदस्य नवनीत कुमार सिंह ने किया। इस मुलाकात में अन्य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों में राजीव दुबे, अनिमेष बक्शी, नीतीश कुमार, शेख मसूद, लाली सिंह, नीरज कुमार, सानू सरकार, प्रीति कुमारी, सहिस्ता फैज, सीमा पांडेय सहित कई लोग शामिल थे।

Read Also- Jharkhand University and College Employees Federation : महासंघ ने मंत्री रामदास सोरेन से की लंबित मांगों पर चर्चा

Related Articles