Home » Chakradharpur Theft News : चक्रधरपुर में लगातार दूसरी रात चोरी, गोदाम से हजारों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Chakradharpur Theft News : चक्रधरपुर में लगातार दूसरी रात चोरी, गोदाम से हजारों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

by Mujtaba Haider Rizvi
Chakradharpur Theft News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के मेन रोड स्थित एक गोदाम में लगातार दूसरी रात चोरी की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरों ने मिस्त्री जैनुल और सेल्फ मिस्त्री तसलीम के गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब 40 से 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों में डायनेमो, सेल्फ, रेंच-पाना समेत कई जरूरी उपकरण शामिल हैं। लगातार दो दिनों तक हुई इस वारदात से स्थानीय मिस्त्रियों और व्यवसायियों में आक्रोश और भय दोनों देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पहली रात हुई चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि दूसरी रात फिर से चोरी होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना की पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चक्रधरपुर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को गोपीनाथपुर गांव स्थित घर से मंगलवार शाम को पकड़ा गया। 21 वर्षीय पहलाद गोप टोकलो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक किशोरी को बहला-फुसलाकर कर लेकर भगा ले गया था। इसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह पीड़िता को गांव लाकर छोड़ दिया। 19 मार्च को उसके खिलाफ किशोरी के परिजनों ने थाने में सनहा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज किया था।

Read Also- Jharkhand Electricity Tariff: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा बिल का झटका, 10-15 प्रतिशत तक वृद्धि संभव

Related Articles