Home » Chaibasa News : तीन साल पहले बनी सड़क का फिर निकल गया टेंडर, सीएम से की गई शिकायत

Chaibasa News : तीन साल पहले बनी सड़क का फिर निकल गया टेंडर, सीएम से की गई शिकायत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोइलकेरा प्रखंड में कुईड़ा से हाथीबुरु के बीच बन रही पक्की सड़क के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ इनवेस्टिगेशन (एनबीआई) नामक संस्था ने इस सड़क के टेंडर में ओवरलैपिंग और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में एनबीआई के राज्य निदेशक आकाश कुमार ने कहा है कि कुईड़ा-हाथीबुरु सड़क के एक किलोमीटर हिस्से का निर्माण पहले ही हो चुका है। इस हिस्से को ग्रामीण कार्य विभाग, चक्रधरपुर द्वारा निकाले गए टेंडर के तहत ए.एच. इंटरप्राइजेज नामक एजेंसी ने बनाया था। सड़क बने हुए अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं।

आरोप है कि इसके बावजूद ग्रामीण कार्य विभाग, चाईबासा ने उसी पुरानी सड़क के ऊपर से ही फिर से 16 किलोमीटर लंबी नई सड़क का टेंडर निकाल दिया है। इस टेंडर को राय कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित कर दिया गया है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग का अंदेशा जताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता आकाश कुमार ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ओवरलैपिंग में शामिल दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सड़क की गुणवत्ता, मापी पुस्तिका (एमबी बुक), और पूरी निविदा प्रक्रिया की भी गहन जांच कराई जाए।

इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सरकारी पैसे की बर्बादी रोकी जा सके और सड़क का सही तरीके से निर्माण हो सके।

Read Also Chaibasa News : करमपदा में SIR की जनसुनवाई में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, रात 9 बजे तक डटे रहे बीडीओ

Related Articles