Home » Hazaribagh News : टाटीझरिया में बीच पुल पर पलट गया कोयला लदा ट्रक, रोड के दोनों तरफ लग गई वाहनों की कतार

Hazaribagh News : टाटीझरिया में बीच पुल पर पलट गया कोयला लदा ट्रक, रोड के दोनों तरफ लग गई वाहनों की कतार

by Rakesh Pandey
Hazaribagh News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग ; झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को सुबह-सुबह कोयले से लदा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

यह दुर्घटना एनएच-522 पर टाटीझरिया में हुई। यहां बेनी पुल पर कोयला लदे ट्रक के पलट जाने से सड़क पर जाम लग गया। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना कू पुलिस और स्थानीय युवक जुट गए। सभी लोग तत्परता दिखाते हुए सड़क से जाम हटाने में जुट गए। पुलिस ने क्रेन और पोकलेन मंगा लिया। ट्रक से बिखरे कोयले को पोकलेन की मदद से ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है, ताकि जल्दी से जल्दी ट्रक को हल्का किया जा सके।


पुलिस ने बताया कि ट्रक नंबर JHX 3465 में कोयला लदा था, जो हजारीबाग की ओर से बगोदर (गिरिडीह) की जा रहा था। ट्रक चालक ने बेनी पुल के पास वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और वह पुल पर ही पलट गया। हालांकि ट्रक चालक ने खुद को सुरक्षित कर लिया। इस दुर्घटना की वजह से सवारी गाड़ियों और बसों को बाईपास से निकाला जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग ट्रक को सड़क से हटाने में लगे हैं, जिससे आवागमन सुचारू हो सके।

Read Also- Jharkhand Income tax Survey: रांची व जमशेदपुर सहित कई जिलों में बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बोला धावा

Related Articles