Home » Jharkhand Crime: ओडिशा से बिहार भेजी जा रही गांजे की बड़ी खेप पलामू में पकड़ी गई, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand Crime: ओडिशा से बिहार भेजी जा रही गांजे की बड़ी खेप पलामू में पकड़ी गई, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 करोड़ का गांजा बरामद; दो तस्कर दबोचे गए, नौडीहा बाजार से 440 किलो गांजा जब्त

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू : पुलिस को नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने वाले ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से करीब 440 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

​यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पलामू के एसपी कपिल चौधरी को सूचना मिली थी कि नौडीहा बाजार के महूरांव इलाके में गांजे की एक बहुत बड़ी खेप लाकर रखी गई है, जिसे जल्द ही बिहार भेजने की तैयारी चल रही है।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने महूरांव में चिह्नित स्थान पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 440 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने जमशेद आलम और अली रजा नाम के दो स्थानीय तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा।

​ओडिशा से जुड़ा है नेटवर्क

​कड़ाई से की गई पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि गांजे की यह पूरी खेप ओडिशा से मंगवाई गई थी और इसे पलामू के रास्ते बिहार के तस्करों तक पहुंचाया जाना था। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी है।

पर्दे के पीछे छिपे सरगना को बेनकाब करने की कवायद

​पलामू एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इस गिरोह की मुख्य कड़ियों और पर्दे के पीछे छिपे सरगनाओं को बेनकाब करने के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस सफल ऑपरेशन में छतरपुर के इंस्पेक्टर द्वारिका राम और नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार समेत पुलिस बल के कई जवानों की अहम भूमिका रही।

Read Also: Chaibasa News : नाबालिग से यौन शोषण व अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, चक्रधरपुर थाना में शिकायत

 

 

 

Related Articles