Home » Jamshedpur News: पोटका में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विधायक के भाई ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Jamshedpur News: पोटका में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विधायक के भाई ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पंचायत के पोराभुमरी में मां मनसा क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार शामिल हुए।

प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान तरुण सरदार ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

तरुण सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा भी मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में चांदपुर पंचायत कमिटी के पंचायत सचिव लखींद्र मार्डी, उपाध्यक्ष सुबोध सरदार, सीताराम भगत, गुडू पाल, कृष्णा सिंह, अमल सिंह, चांदपुर ग्राम प्रधान उत्तम कुमार सिंह, पोराभुमरी ग्राम प्रधान सनातन सरदार, नायके बाबा कान्हुराम सोरेन, पूर्व वार्ड सदस्य कृष्णा हो, प्रधान मांझी (शिक्षक), हरिपदो कर्मकार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Read also – Chaibasa News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले भर में हुईं खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Related Articles

Leave a Comment