Home » Chaibasa News : खेल प्रेमी समिति ने विभिन्न खेलों के 10 बुजुर्ग खिलाडियों को किया सम्मानित

Chaibasa News : खेल प्रेमी समिति ने विभिन्न खेलों के 10 बुजुर्ग खिलाडियों को किया सम्मानित

यहां के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बस तरासने की जरूरत : डीआईजी

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : हाकी के जादुगर मेजर घ्यान चंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रेमी समिति के द्वारा शनिवार को रवीन्द्र भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । उक्त सम्मान समारोह में जिले विभिन्न खेलों से जुड़े 60 वर्ष से ऊपर के 10 बुजुर्ग खिलाडियों को सम्मानित किया किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीओ संजय कुमार और जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेंब्रम शामिल हुए। उक्त सभी अतिथियों के द्वारा खिलाडियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि यहां के युवाओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस तरासने की जरूरत है। बुजुर्ग खिलाडियों से भी युवा खिलाड़ियों को तजुर्बा को साझा करना चाहिए और कुछ सीखने भी प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करने से पुराने और बुजुर्ग खिलाडियों को अपना बीते समय फिर से याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि हम जिन खिलाड़ियों को भुल गए थे, खेल प्रेमी समिति ने सम्मान समारोह आयोजित कर फिर से ताजा करने का काम किया है। उन्होंने कि लगता है चाईबासा में ही बुजुर्गों खिलाडियों के लिए सम्मान समारोह किया जा रहा है। इस तरह का कार्यक्रम पूरे झारखंड में आयोजित होना चाहिए। इस अवसर पर एसडीओ और जिला खेल पदाधिकारी ने भी अपना विचार रखा और खिलाडियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और खेल प्रेमी समिति को बुजुर्गों के लिए सम्मान समारोह करने के लिए बधाई दी।

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

समारोह में फुटबॉल में चाईबासा के गुरा मेलगांडी, हाकी में मनोहरपुर के सेजन भुइयां, बॉलीबॉल में चक्रधरपुर के शिवाजी घोष, क्रिकेट में चाईबासा के सतपाल सिंह, एथलेटिक्स में जया विश्वकर्मा, बैडमिंटन में चाईबासा के शिव रतन जोशी, बाडी बिल्डिंग में चक्रधरपुर के रामशीष रजक, बॉक्सिंग में चक्रधरपुर के अकबर अली, शतरंज में चाईबासा के रतन लाल खंडेवाल और पावर लिफ्टिंग में चाईबासा के रामानुज शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और मेमोंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर डा. जगन्नाथ हेंब्रम, डीके बनर्जी, ननदु फौजदार, नीरज, आशीष बिरूवा, काबू दत्ता, मतलूब आलम, सूर्यकांत बोस, सुशील महापात्रा, सुरासेन तोपनो, मोअज्जम, अनन्त सिंकु, कृष्ण देवगम, सुशील कुमार साव समेत भारी संख्या में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन शीतल बागे और रमेश दास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. सौम्या सेन गुप्ता ने किया।

Read Also Chaibasa News : नवनिर्मित प्लस टू विद्यालय भवन निर्माण में घोर अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

Related Articles

Leave a Comment