Home » Road accident News : पिकअप वैन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Road accident News : पिकअप वैन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

by Rajeshwar Pandey
Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वैन की टक्कर से साइकिल सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान पाथरबासा गांव निवासी रबी बोदरा (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रबी बोदरा अपने गांव के ही भूरी बोदरा (32) के साथ साइकिल से मनोहरपुर बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। दोनों एक ही साइकिल पर सवार थे।

इसी दौरान काशीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रबी बोदरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं साइकिल पर पीछे बैठे भूरी बोदरा को हल्की चोटें आई हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पिकअप वैन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इधर घटना के बाद पाथरबासा गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Read Also Chaibasa News : खेल प्रेमी समिति ने विभिन्न खेलों के 10 बुजुर्ग खिलाडियों को किया सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment