Home » SR Rungta B Division League : प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया, शुभम ओझा ने खेली नाबाद 83 रनों की शानदार पारी

SR Rungta B Division League : प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया, शुभम ओझा ने खेली नाबाद 83 रनों की शानदार पारी

चक्रधरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 190 रन, प्रताप क्रिकेट क्लब ने 23.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित 33वीं एस.आर. रूंगटा बी डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को चार विकेट से पराजित कर दिया। प्रताप क्रिकेट क्लब की जीत के हीरो शुभम ओझा रहे, जिन्होंने महज 33 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब, चाईबासा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब, चक्रधरपुर की टीम 26 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विश्वजीत कुमार सिंह ने 52 गेंदों पर 64 रन बनाए, जबकि अंजनी कुमार यादव ने 40 गेंदों पर 57 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।

प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। राज यादव ने 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि प्रणव त्रिपाठी ने दो विकेट झटके।

शुभम ओझा की तूफानी पारी से मिली जीत

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट क्लब, चाईबासा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शुभम ओझा ने मात्र 33 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और नौ छक्के शामिल रहे।

वहीं, मनीष कुमार ने 28 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। कृष अग्रवाल ने भी 20 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। इन बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत प्रताप क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की।

लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित मिश्रा ने 39 रन देकर चार विकेट हासिल किए। त्रिनाथ प्रधान और अंकित टांटी को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, गेंदबाजों के प्रयास के बावजूद चक्रधरपुर की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के दम पर प्रताप क्रिकेट क्लब, चाईबासा ने बी डिवीजन लीग में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

गुरुवार को टाउन क्लब और एनसीसी बड़ा जामदा के बीच मुकाबला

प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को अगला मुकाबला टाउन क्लब, चाईबासा और एनसीसी, बड़ा जामदा के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर रहेंगी।

Read Also Chaibasa Police Action : मनोहरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध और नकली शराब के साथ एक आरोपी हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment