
चाईबासा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन, शाखा- पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के द्वारा पुलिस पदाधिकारी के साथ किए गए असंवैधानिक व्यवहार की आज पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस एसोसिएशन कड़ी निंदा करती है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत मुण्डा ने कहा कि धनबाद जिला के बरवाअड्डा के थाना प्रभारी पुअनि रवि कुमार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम कुमार महतो के द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वर्दी उतरवाने, सरकार बदलने एवं ऑफ ड्यूटी मिलने पर देख लेने जैसी धमकी दी गई।
इस घटना पर केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन रांची झारखंड के केंद्रीय टीम के द्वारा विधायक के इस असंवैधानिक व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई थी। जिसके बाद विधायक के द्वारा केंद्रीय पुलिस संगठन का सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर अपमान किया गया। इससे सभी सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत हैं। पुलिस एसोसिएशन चाईबासा यह स्पष्ट करना चाहती है कि हम केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन की टीम के साथ हैं एवं केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन की टीम द्वारा लिए गए निर्णय का झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन चाईबासा शाखा पूर्ण समर्थन करती है।
Read Also Chaibasa News : नाबालिग से यौन शोषण व अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, चक्रधरपुर थाना में शिकायत

