
Jamshedpur : भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने अपने सालाना डीलर कॉन्फ्रेंस ‘न्युवोको उत्कृष्ट शिखर 2026’ के माध्यम से चैनल पार्टनर्स के योगदान और साझेदारी का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से 1,800 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया।
इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘ड्रीमर्स. बिलीवर्स. अचीवर्स.’ रही। इसके माध्यम से महत्वाकांक्षा, विश्वास और निरंतर प्रयास से हासिल सामूहिक सफलता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में ‘न्युवोको उत्कृष्ट सबसे खास जोड़ी’ नाम से विशेष परिवार-केंद्रित पहल भी आयोजित की गई। इसमें कपल्स के लिए इंटरैक्टिव गेम्स और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सभी प्रतिभागी जोड़ियों को सुनिश्चित उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर चिराग शाह, हेड-मार्केटिंग, इनोवेशन एंड सेल्स एक्सीलेंस ने कहा कि चैनल पार्टनर्स कंपनी की ग्रोथ का अहम हिस्सा हैं। प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर कंपनी के बढ़ते फोकस के बीच पार्टनर्स वैल्यू-बेस्ड ग्रोथ को आगे बढ़ाने और ग्राहक निष्ठा मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
वहीं, निहार परिदा, सेल्स हेड-ईस्ट ने कहा कि स्थानीय बाजार और ग्राहकों की बेहतर समझ के कारण न्युवोको कॉन्क्रीटो और न्युवोको ड्यूरागार्ड जैसे ब्रांड्स की पहुंच बढ़ाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी वितरण नेटवर्क के विस्तार और टिकाऊ विकास के लिए चैनल पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेगी।

