
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह गांव के पास हावड़ा-मुंबई अप मुख्य रेल लाइन पर रविवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव रेलवे किलोमीटर पोल संख्या 220/27 से 220/29 के बीच बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 2:55 बजे हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया है। हालांकि, वह ट्रेन से गिरा था या किसी अन्य कारण से रेलवे लाइन पर पहुंचा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Read Also: Jharkhand Crime : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

