Home » Ghatshila News : निर्माणाधीन घर की लोहे की खिड़की चोरी का प्रयास, एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, दो फरार

Ghatshila News : निर्माणाधीन घर की लोहे की खिड़की चोरी का प्रयास, एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, दो फरार

Ghatshila News : सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश विषई तथा बरामद मोटरसाइकिल को थाना ले गई।

by The Photon News Desk
Ghatshila Iron Window Theft Attempt
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : गालूडीह थाना क्षेत्र के बराखुर्शी पंचायत अंतर्गत खुटाडीह गांव में शनिवार की रात निर्माणाधीन घर की लोहे की खिड़की और दरवाजे तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पहचान बगल के बांधडीह गांव निवासी राजेश विषई के रूप में की है। घटना के दौरान दो अन्य युवक ग्रामीणों को आता देख अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने गालूडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश विषई तथा बरामद मोटरसाइकिल को थाना ले गई।

खुटाडीह के ग्राम प्रधान शम्भू सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वे सालबनी गांव से खुटाडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें लोहे की वस्तु गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि बंद पड़े निर्माणाधीन घर से लोहे की खिड़की निकालने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।

Read Also: Ghatshila News : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पाथरडीह रेलवे लाइन पर मिला शव

Related Articles

Leave a Comment