Home » Chaibasa News : जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की ओर से आयोजित 8वां ज्ञान अभियान के विजेता हुए सम्मानित

Chaibasa News : जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की ओर से आयोजित 8वां ज्ञान अभियान के विजेता हुए सम्मानित

मुंबई के प्रतिष्ठित लेखक, फिल्मकार व कहानीकार पंकज दुबे ने किया सम्मानित, कहा - कल्पना के साथ आगे बढ़े, आपके मन में जो विचार आए उसे निर्भीकता और पूरी ईमानदारी के साथ करें 

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा द्वारा आयोजित एवं सत्यम बिल्डर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स चाईबासा द्वारा प्रायोजित 8वां ज्ञान अभियान अंतर विद्यालय सामान्य ज्ञान एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को रविवार को स्थानीय पिल्लई हाल में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। स्थानीय पिल्लई हाल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चाईबासा के पूर्व छात्र एवं मुंबई के प्रतिष्ठित लेखक, फिल्मकार व कहानीकार पंकज दुबे शामिल हुए। जिनके हाथों विजेता एवं उपविजेताओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

दुनिया बदलने के लिए खुद को बदले, दुनिया खुद ब खुद बदल जाएगी : पंकज दुबे

इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज दुबे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होते रहना चाहिए, इससे विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वाद विवाद प्रतियोगिताएं हो या पब्लिक स्पीकिंग हो इससे विद्यार्थियों का अभ्यास अच्छा खासा हो जाता है। अपनी बातों व विचारों को संयमित एवं प्रभावशाली तरीके से सामने रखने के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि दुनिया बदलने के लिए खुद को बदले, दुनिया खुद ब खुद बदल जाएगी। आप एक कल्पना के साथ आगे बढ़े आपके मन में जो विचार आए, जो अच्छा लगे निर्भीकता और पूरी ईमानदारी के साथ उस पर काम करें।

सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया : सत्येंद्र

जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चाईबासा एवं आसपास के विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना उद्देश्य : दीपक

वहीं ज्ञान अभियान संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। ज्ञान अभियान – ज्ञान, प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की जायंट्स ग्रुप की निरंतर पहल है। इस आयोजन में जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा पदाधिकारी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read Also Chaibasa News : सीरत-उन-नबी क्विज: हाशिर इनायत सिद्दीकी बने विजेता, 273 प्रतिभागी हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment