Home » Seraikela News : NCC का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 530 कैडेट ले रहे भाग

Seraikela News : NCC का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 530 कैडेट ले रहे भाग

शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य जीवन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और अनुशासन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के एनआईटी आदित्यपुर परिसर में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में 32 विद्यालयों और महाविद्यालयों के कुल 530 कैडेट, जिनमें छात्र और छात्राएं शामिल हैं, भाग ले रहे हैं।

शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य जीवन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और अनुशासन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इसमें ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, हथियार संचालन, ऑब्स्टिकल प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

इस मौके पर कर्नल विनय आहूजा ने कहा कि एनसीसी का मूल मंत्र ‘एकता और अनुशासन’ है। उन्होंने कैडेटों को जिम्मेदार नागरिक बनने और देशसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर भारतीय सेना के अन्य अधिकारी, जवान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एएनओ और केयरटेकर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment