Home » Chaibasa News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले भर में हुईं खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Chaibasa News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले भर में हुईं खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न आवासीय और डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है।

खेल दिवस पर खिलाड़ियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, कुमारडुंगी में बालक और बालिका वर्ग के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। वहीं आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, जिला स्कूल चाईबासा और आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, चक्रधरपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके अलावा डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र और बिरसा मुंडा संपोषित उच्च विद्यालय मैदान में क्रमशः बैडमिंटन और हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।बिरसा मुंडा बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक और एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम के निर्देश पर सभी प्रशिक्षकों और कार्यालय कर्मियों ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को लगातार मेहनत करने और जिला व राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है।

Read Also Chaibasa News : छऊ नृत्य महोत्सव: रक्षाबंधन पर कोंकवां में लोक संस्कृति की दिखी अनोखी झलक

Related Articles

Leave a Comment