Home » Kolhan University : 31 अगस्त तक भरा जाएगा स्नातक 7वें सेमेस्टर का परीक्षा फाॅर्म

Kolhan University : 31 अगस्त तक भरा जाएगा स्नातक 7वें सेमेस्टर का परीक्षा फाॅर्म

by Rakesh Pandey
KOLHAN UNIVERSITY
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर:  कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) ने स्नातक 7वें सेमेस्टर परीक्षा 2026 (सत्र 2022-26) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने में मात्र दाे दिन शेष हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 31 अगस्त तक भरा जा सकेगा। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार 1 से 5 सितंबर तक 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका मिलेगा।

वहीं 6 से 10 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपए लेट फाइन के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 10 सितंबर के बाद आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। परीक्षा शुल्क के तहत आर्ट्स व कॉमर्स (नॉन-प्रैक्टिकल) के विद्यार्थियों को 410 रुपए, आर्ट्स (प्रैक्टिकल) के लिए 480 रुपए और साइंस के विद्यार्थियों को 500 रुपए जमा करने होंगे। वहीं वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए शुल्क 750 रुपए निर्धारित है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट [www.kuuniv.in](https://www.kuuniv.in) पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

Read Also- NIT Jamshedpur Guest Coach Recruitment 2026 : एनआईटी जमशेदपुर में 10 खेलों के लिए गेस्ट कोच की होगी भर्ती, 2 सितंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

Related Articles

Leave a Comment