Home » Khunti first day of New Year Elephant attack : खूंटी में जंगली हाथियों का कहर, नववर्ष से पहले ग्रामीण को कुचल कर मार डाला

Khunti first day of New Year Elephant attack : खूंटी में जंगली हाथियों का कहर, नववर्ष से पहले ग्रामीण को कुचल कर मार डाला

घटना के बाद, खूंटी के झामुमो विधायक राम सूर्या मुंडा ने छोटका केदली गांव का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

by Anurag Ranjan
Jharkhand : Wild elephant attack in Khunti
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नये साल के पहले ही दिन एक और दिल दहला देने वाली घटना में प्रकाश में आयी है। जिले के कर्रा प्रखंड के छोटका केदली गांव में जंगली हाथियों ने एक ग्रामीण की जान ले ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

खेत जाने के क्रम में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, चुनकू बाखला नामक एक ग्रामीण बुधवार को अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। उसी दौरान उसका सामना एक जंगली हाथी से हुआ, जिसने अपनी सूंढ़ से उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना बहुत दर्दनाक और भयावह थी।

विधायक ने दिया भरोसा

घटना के बाद, खूंटी के झामुमो विधायक राम सूर्या मुंडा ने छोटका केदली गांव का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। अधिकारी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि वे मृतक के परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जंगली हाथियों से दूर रहें और उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी से बचें।

Read Also: Jharkhand JMM leader threatened DEO : झामुमो नेता ने DEO व प्रिंसिपल को धमकाया थाने में F.I.R. दर्ज


Related Articles