Home » Jharkhand Supplementary Budget : पंचायतों को पहली बार 605 करोड़, ग्रामीण विकास को नई गति

Jharkhand Supplementary Budget : पंचायतों को पहली बार 605 करोड़, ग्रामीण विकास को नई गति

by Nikhil Kumar
Jharkhand Vidhansabha Budget Session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत 6,450 करोड़ रुपए के तृतीय अनुपूरक बजट को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गाँवों की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम है। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।

बजट में ग्रामीण कार्य विभाग को रु 1,717.58 करोड़, पंचायती राज विभाग को रु 658 करोड़ और ग्रामीण विकास विभाग को रु 594.88 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे सड़कों, पुल-पुलियों, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा और महिला समूहों को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने बताया कि पहली बार स्टेट फाइनेंस कमीशन की अनुशंसा पर पंचायतों के लिए रु 605 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता मजबूत पंचायतें और आत्मनिर्भर गाँव हैं।

Read ALso- Chaibasa Hindi News : पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बंदगांव में 5 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट

Related Articles

Leave a Comment