Home » Chaibasa Hindi News : पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बंदगांव में 5 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट

Chaibasa Hindi News : पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बंदगांव में 5 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट

Jharkhand Hindi News : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बंदगांव थाना क्षेत्र में 5 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने जलमय टोला के जुगी जलमय गांव निवासी तस्कर जिठुवा कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम इटी विरदा, केराबासा और जलमय के आसपास के जंगलों में अवैध पोस्ता की खेती की जा रही है। इसके बाद एसपी के आदेश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई, जिसने तीन गांवों में फैली अवैध खेती को चिन्हित कर नष्ट कर दिया।

नष्ट की गई अफीम की खेती का विवरण इस प्रकार

ग्राम इटी विरदा –-करीब 2 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती,ग्राम केराबासा – करीब 15 डिसमिल भूमि में पोस्ता की खेती, ग्राम जलमय – करीब 3 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती

कार्रवाई का उद्देश्य नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ना

एसपी अमित रेनू का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ना है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफीम या किसी भी प्रकार की अवैध खेती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Read Also- Chaiabasa municipal Election 2026 : नगरपालिका चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज, DC एवं SP ने डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment