Home » Jharkhand government offices open 14 March : विधानसभा सत्र के कारण 14 मार्च को खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय

Jharkhand government offices open 14 March : विधानसभा सत्र के कारण 14 मार्च को खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय

by Nikhil Kumar
Jharkhand Vidhansabha Budget Session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए राज्य सरकार ने 14 मार्च (शनिवार) को सरकारी कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र 18 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आहूत है।

बजट सत्र के दौरान 14 मार्च (शनिवार) को भी विधानसभा की बैठक निर्धारित की गई है।
इसी को ध्यान में रखते हुए विधानसभा से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए 14 मार्च को सचिवालय, संलग्न कार्यालयों तथा राज्य सरकार के अन्य सभी कार्यालय, जहां सामान्यतः शनिवार को अवकाश रहता है, उस दिन सामान्य कार्य दिवस की भांति सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
यह अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश से जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Comment