Home » Ranchi News : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा

Ranchi News : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा

Jharkhand Hindi News : सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सचिव अविनाश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित भी किया

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Vidhansabha Budget Session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनूपूरक बजट भी पेश होगा। बजट के जरिए राज्य की नीतियों, योजनाओं की प्राथमिकताओं और संसाधनों के न्याय संगत वितरण की रूपरेखा तय होगी। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सचिव अविनाश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सभी सदस्यों का स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो ने सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि यह बजट सत्र राज्य के विकास की दिशा तय करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल आय-व्यय का विवरण पेश करने का मंच नहीं है। बल्कि राज्य की विकास यात्रा का एक दस्तावेज है। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से कहा कि वह अनुदान मांगों, कटौती प्रस्तावों और नीतिगत सुझावों के जरिए सार्थक और तथ्यपरक चर्चा करें। लोकतंत्र की शक्ति संवाद में ही है। मतभेद हो सकते हैं। लेकिन सदन की गरिमा, अनुशासन और परंपरा का पालन जरूरी है।

विधानसभा में होगा पेपरलेस कार्य

इस सत्र की खास बात यह है कि विधानसभा का कामकाज पेपरलेस तरीके से शुरू होगा। अध्यक्ष ने बताया कि नेशनल ई-विदान एप्लीकेशन परियोजना को आंशिक रूप से लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 फरवरी को इस सेवा का उद्घाटन किया था। अब शून्य काल से जुड़ी सूचनाएं ऑनलाइन भेजी जाएंगी और आने वाले समय में सवाल जवाब, कार्य सूची और अन्य जरूरी दस्तावेज भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। अध्यक्ष के संबोधन के बाद राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए बजट की औपचारिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह बजट सत्र 18 फरवरी को शुरू हुआ। बजट सत्र 19 मार्च तक चलेगा और कुल 17 कार्य दिवस होंगे।

Read Also- Jamshedpur Crime : साकची में गणेश मंदिर में पूजा करने जा रही महिला से चेन छिनतई, CCTV फुटेज में बदमाश कैद

Related Articles

Leave a Comment