Home » Jharkhand Weather @09 September 2025 : चतरा में बाढ़ का कहर, कोडरमा में वज्रपात से 2 की मौत, कई जिलों में बढ़ी उमस

Jharkhand Weather @09 September 2025 : चतरा में बाढ़ का कहर, कोडरमा में वज्रपात से 2 की मौत, कई जिलों में बढ़ी उमस

Jharkhand Weather @09 September 2025 : झारखंड के कई शहरों में सोमवार को तेज धूप और हल्की बारिश देखने को मिली।

by Anurag Ranjan
Jharkhand weather update flood in Chatra and lightning deaths in Koderma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर पड़ने के बावजूद कई जिलों में बारिश और वज्रपात (Jharkhand Weather @09 September 2025) ने कहर बरपाया। चतरा जिले में अचानक आई बाढ़ की चपेट में दो लोग साइकिल समेत बह गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है। राहत की बात यह रही कि एक अन्य व्यक्ति को समय रहते बचा लिया गया।

कोडरमा में वज्रपात से दो की मौत

कोडरमा जिले में सोमवार को वज्रपात ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। सड़क किनारे मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट कर रहे एक युवक पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास के खेत में काम कर रही एक महिला पर भी वज्रपात गिरा, जिससे उसकी और 3 बकरियों की मौत हो गई।

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

झारखंड के कई शहरों में सोमवार को तेज धूप और हल्की बारिश देखने को मिली। रांची स्थित मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

शहरतापमान (अधिकतम/न्यूनतम)AQI
रांची32/2274
जमशेदपुर34/2564
धनबाद34/2572
बोकारो34/2565

(नोट – ये आंकड़े मंगलवार के हैं)

Jharkhand Weather @09 September 2025 : अधिकतम तापमान में वृद्धि से बढ़ी उमस

राज्य में पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची का तापमान जहां 28 डिग्री से बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में भी अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस कारण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Read Also: Jharkhand Weather Today : झारखंड वालों सावधान! काली घटाओं की वापसी : देवघर से साहिबगंज तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट : Jharkhand Rain Alert

Related Articles