Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड में आज भीषण गर्मी के बीच तेज हवा और वज्रपात, कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update : झारखंड में आज भीषण गर्मी के बीच तेज हवा और वज्रपात, कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Update (6)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मौसम का पैटर्न तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में अब हर 24 घंटे नहीं, बल्कि कुछ घंटों के भीतर ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहते हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती हैं। वहीं शाम होते-होते तेज हवा, धूल भरी आंधी, वज्रपात और बारिश का दौर शुरू हो जाता है।

राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान शाम करीब 4 बजे के बाद अचानक मौसम बदला। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। खुले स्थानों पर खड़े रहना मुश्किल हो गया और हल्की वस्तुएं हवा में उड़ती नजर आईं।

कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी झारखंड के कई जिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। विशेष रूप से पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना जताई गई है। अनुमान है कि शाम 4:30 बजे के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी, तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

हालिया बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। जहां पहले न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं अब यह गिरकर 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कोडरमा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और खूंटी जैसे जिलों में तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि दिन के समय तेज धूप अभी भी बनी हुई है, जिससे हीटवेव जैसे हालात का अनुभव हो रहा है।

Read Also- Aaj Ka Mausam : झारखंड का मौसम बना सरप्राइज पैकेज, आज लू का असर और कल बारिश की संभावना

Related Articles

Leave a Comment