नई दिल्ली/JOSAA 2024 Schedule: देश के सभी आईआईटी व एनआईटी में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की तिथि घाेषित कर दी गई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आइटी व अन्य गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में नामांकन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी नाेटिफिकेशन के तहत जोसा काउंसिलिंग के बाद बचे हुए सीटों पर सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा।
जोसा काउंसिलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। च्वाइस के आधार पर मॉर्क शीट आवंटन 15 और 17 जून को जारी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है। बताते चलें कि जोसा काउंसिलिंग के माध्यम से देश भर के 23 आईआईटी संस्थानों, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी, 40 जीएफटीआई व आईआईईएसटी शिबपुर में नामांकन लिए जाएंगे।
इससे पहले जेईई एडवांस्ड का परिणाम 9 जून काे जारी किया जाएगा। मालूम हाे कि आईआईटी में दाखिला एडवांस्ड के स्काेर के आधार पर ही हाेगा।
JOSAA 2024 Schedule: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 12 जून को
जारी नाेटिफिकेशन के तहत आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 12 जून को आयोजित किया जाएगा। वहीं परीक्षा का परिणाम 14 जून को जारी किया जाएगा। इसमें क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स 14 जून से एएटी स्पेसीफिक च्वाइस भर सकेंगे।
JOSAA 2024 Schedule: 20 से फर्स्ट राउंड की काउंसिलिंग
इस साल जोसा काउंसिलिंग की प्रक्रिया 5 राउंड में होगी। पिछले साल 6 राउंड में काउंसिलिंग की प्रक्रिया आयोजित की गई थी।
एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए अतिरिक्त राउंड 17 जुलाई से 26 जुलाई के बीच हाेगी। सभी आईआईटी में जेईई एडवांस्ड के स्कोर के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा। वहीं बाकी संस्थानों में जेईई मेन के स्कोर के आधार पर नामांकन हाेगा।
JOSAA 2024 Schedule: इस प्रकार चलेगी काउंसिलिंग की प्रक्रिया
- पहले राउंड की प्रक्रिया 20 जून से 26 जून तक चलेगी।
- दूसरा राउंड 27 जून से 3 जुलाई तक
- तीसरा राउंड 4 जुलाई से 9 जुलाई तक
- चौथ राउंड 10 जुलाई से 16 जुलाई तक
- पांचवां राउंड 17 जुलाई से 23 जुलाई तक
Read also:- NEET 2024 Result: नीट 2024 में रांची के मानव प्रियदर्शी को मिला आल इंडिया रैंक वन

