Home » Chaibasa News: 27 केंद्रों पर होगी JPSC प्रारंभिक परीक्षा; जानें क्या ले जाएं क्या नहीं

Chaibasa News: 27 केंद्रों पर होगी JPSC प्रारंभिक परीक्षा; जानें क्या ले जाएं क्या नहीं

by Rajeshwar Pandey
JPSC Preliminary Exam Chaibasa Guidelines 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिलामें 19 अप्रैल (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।

जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित होगी। इस परीक्षा में कुल 11,023 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
चाईबासा अनुमंडल में 18 तथा चक्रधरपुर अनुमंडल में 9 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने अधिकारियों की ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी केंद्रों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा सामग्री की सुरक्षित प्राप्ति, भंडारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय से अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी।

बिना जांच नहीं मिलेगा केंद्र में प्रवेश

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। बिना जांच किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर मेटल डिटेक्टर एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) की व्यवस्था की गई है।परीक्षा केंद्रों के भीतर एवं आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Comment