Home » Chaibasa News: शादीशुदा युवक को इश्क लड़ाना महंगा पड़ा; जंगल में पकड़कर ऐसी सजा दी जिसे जानकर कांप जाएगी रूह, दो गिरफ्तार

Chaibasa News: शादीशुदा युवक को इश्क लड़ाना महंगा पड़ा; जंगल में पकड़कर ऐसी सजा दी जिसे जानकर कांप जाएगी रूह, दो गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Jungle Attack Love Affair Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के जिलिंगबुरु जंगल में बुधवार को हुए ब्लेड से हमले के मामले में टोकलो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है।

टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि घायल युवक आदित्यपुर निवासी 45 वर्षीय राजेन डेविड है। शादीशुदा होने के बावजूद वह प्रेम-प्रसंग में फंसा था। वह 13 अप्रैल को चक्रधरपुर के केरा मेला घूमने के बहाने अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। डेविड अपनी प्रेमिका के साथ मस्ती करने जिलिंगबुरु जंगल पहुंचा। इसी दौरान लड़की के भाई और अन्य परिजन वहां पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

गुस्साए परिजनों ने राजेन को पकड़कर पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से ब्लेड से राजेन के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए।

मृत समझकर जंगल में छोड़ भाग निकले आरोपी

हमले में वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मृत समझ कर आरोपी वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे खून से लतपथ हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही टोकलो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया।
वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए राजेन को रिम्स रांची भेज दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

टोकलो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार को हमले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 40 वर्षीय सीमा हेंब्रम पति गर्दी हेंब्रम, निवासी बेलडीह बस्ती, आदित्यपुर तथा 33 वर्षीय रामानंद केराई पिता- स्वर्गीय गणेश केराई, निवासी ग्राम सुरबुड़ा, टोकलो थाना क्षेत्र शामिल हैं।

जबकि इस घटना में दो अन्य फरार हैं। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में चाईबासा मंडल कारा भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है।

Read Also: Education News: घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डा चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार; उनकी उपलब्धियों को भी जानिए

Related Articles

Leave a Comment