Home » Education News: घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डा चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार; उनकी उपलब्धियों को भी जानिए

Education News: घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डा चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार; उनकी उपलब्धियों को भी जानिए

by Rajesh Choubey
Dr Ravindra Kumar Chaudhary National Shiksha Shiromani Award
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी को अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान-2026 के तहत राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार ज्ञान उदय फाउंडेशन, अमरावती, महाराष्ट्र एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निबंधित रेडियट टैलेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ चौधरी को यह पुरस्कार शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनके 76 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। ये 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इनकी यह एकेडमिक उपलब्धियां शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है।

कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने किया अभिनन्दन

घाटशिला महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में शैक्षणिक गतिविधियों को इन्होंने काफी बढ़ावा दिया है। प्राचार्य डा चौधरी की इस उपलब्धि एवं उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार मिलने पर कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त जताते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं फुल माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

प्राचार्य के अभिनन्दन कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिलचंद राम, कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो इंदल पासवान, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक, रुसा कोर्डिनेटर डा. एस पी सिंह, नामांकन प्रभारी डा कृष्णा प्रसाद, लाइब्रेरी इंचार्ज डा. मो सज्जाद, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.अर्चना सुरीन, आरटीआई इंचार्ज डा. कुमार विशाल, आइक्यूएसी प्रभारी डा. संजेश तिवाड़ी, शिक्षक संघ के सचिव प्रो राम विनय श्याम के अलावा काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। स्वागत वक्तव्य डा. डी सी राम ने दिया। संचालन डा. कुमार विशाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो राम विनय कुमार श्याम ने किया।

Read Also: GST Reform 2.0 : ‘जीएसटी सुधार 2.0’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आया उछाल ; इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आरंभ

Related Articles