Home » जुगसलाई में निकली गणगौर की बिंदोरी, इशर-गौरा के साथ खूब झूमीं मारवाड़ी महिलाएं

जुगसलाई में निकली गणगौर की बिंदोरी, इशर-गौरा के साथ खूब झूमीं मारवाड़ी महिलाएं

by The Photon News Desk
Jugsalai Bindori
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Jugsalai Bindori: मारवाड़ी सम्मलेन, जुगसलाई शाखा द्वारा जयपुर की तर्ज पर गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। मारवाड़ी समाज में बहुत उत्साह से गणगौर का आयोजन किया जाता है।गणगौर पूजा में बिंदोरी का बड़ा महत्व है एवं जमशेदपुर में पहली बार मारवाड़ी समाज द्वारा गणगौर की भव्य बिंदोरी निकाली गई। जयपुर में मनाया जाने वाला गणगौर उत्सव विश्व प्रसिद्ध है।

वहां के बिंदोरी जुलूस को देखने के लिए यूरोप से हजारों पर्यटक जयपुर आते हैं। जयपुर गणगौर उत्सव की तर्ज पर जुगसलाई के चौक बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में गणगौर की पूजा की गई, उसके पश्चात ढ़ोल नगाड़े के साथ बिंदोरी निकाली गई। यह राजस्थान शिव मंदिर, एम ई स्कूल रोड तक गई। बिंदोरी का मुख्य आकर्षण भव्य रथ पर विराजमान इशर-गौरा (शिव-पार्वती) की झांकी रही, जिनके साथ नाचते गाते ब्यावली लड़कियां अपनी सखियों के साथ चल रही थीं। रास्ते मे जगह-जगह राणी सती सत्संग समिति, मानव कल्याण संस्थान, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा सहित मारवाड़ी समाज की अन्य संस्थाओं द्वारा ठंडे पानी, लीची जूस, टॉफी, फल इत्यादि के स्टॉल लगाए गए थे।

Jugsalai Bindori: श्रेष्ठ गणगौर सज्जा पर मिला पुरस्कार

नवविवाहित युवतियां गणगौर कुंडे में शिव स्वरुप इशर जी, पार्वती स्वरुप गौरा जी, कनीराम, रोवा बाई, सोवा बाई की छोटी-छोटी मूर्तियां सजा कर लाई थीं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ तीन को पुरस्कृत किया गया। शेष सभी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा जुगसलाई शाखा को पुरस्कृत किया गया। इसे प्रांतीय उप महामंत्री दीपक पारीक, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेश कांवटिया एवं कैलाश अग्रवाल ने जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष लिपु शर्मा, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीस खीरवाल और उमेश खीरवाल को प्रदान किया।

ये रहे उपस्थित

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, समाजसेवी अशोक भालोटिया, दिलीप गोयल, विजय मित्तल, अशोक चौधरी, रोहित अग्रवाल, अनिल रिंगसिया, आरएमएस के सुशील अग्रवाल, सुनील रिंगसिया, प्रकाश जोशी, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता अग्रवाल, बिंदिया गढ़वाल, नमिता मित्तल, शालिनी खीरवाल, सुनीता अग्रवाल, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, लक्ष्मी सारडा, अर्चना गुप्ता, लता खीरवाल,
श्वेता गनेड़ीवाल, अंजू चेतानी, भावना अग्रवाल, प्रियंका बजाज, कोमल तापडिया आदि सक्रिय रहीं।

READ ALSO : मंगल पांडे जैसे साहसी, त्यागी व बलिदानी हमारे दिल की धड़कन- काले

Related Articles