Home » Jamshedpur Crime: रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को दी डीडी बार केस जैसी घटना झेलने की धमकी, पांच बदमाशों पर नामजद FIR

Jamshedpur Crime: रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को दी डीडी बार केस जैसी घटना झेलने की धमकी, पांच बदमाशों पर नामजद FIR

लौहनगरी में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, क्राइम सिटी बनता जा रहा जमशेदपुर।

by Mujtaba Haider Rizvi
kadma extortion news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर में शनिवार की रात एक किराना दुकानदार अंकित गुप्ता से बदमाशों ने चापड़ दिखाकर रंगदारी मांगी थी। दुकानदार को चापड़ लहरा कर धमकी दी गई थी कि अगर उसने रंगदारी नहीं दी तो बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार हत्याकांड जैसी घटना अंजाम दी जाएगी।

इस मामले में कदमा थाने में दुकानदार अंकित गुप्ता के आवेदन पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के पास जयप्रकाश नगर के ब्लॉक नंबर पांच में अंकित गुप्ता का मकान है। जयप्रकाश नगर में ही उनकी किराने की दुकान है। उनका कहना है कि शनिवार की रात शिवम ठाकुर और आशीष मछुआ अन्य बदमाशों के साथ आए और रंगदारी की मांग करने लगे। वह चापड़ दिखाकर डरा रहे थे और धमकी दी थी कि अगर रंगदारी नहीं दी तो बिष्टुपुर के डीडी बार हत्याकांड जैसा हाल होगा।

कदमा और डुमरी बस्ती के रहने वाले हैं आरोपी

अंकित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शिवम ठाकुर ने धमकी दी है कि जिस तरह बिस्टुपुर का डीडी बार हत्याकांड हुआ और जिस तरह हिमांशु को चापड़ से मारा गया। वही अंजाम उनका होगा। अंकित गुप्ता का शिवम ठाकुर से विवाद भी हुआ। झगड़ा सुनकर अंकित गुप्ता के घर की महिलाएं भी बाहर आ गईं। आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ भी धक्का मुक्की की है। अंकित गुप्ता के आवेदन पर जय प्रकाश नगर की बगल की बस्ती डुमरी के रहने वाले शिवम ठाकुर, आशीष मछुआ और सुजीत के अलावा कदमा के रहने वाले राजू सरदार और भोलू को नामजद किया है। एक अज्ञात बदमाश भी इन लोगों के साथ था, जिसे अंकित गुप्ता नहीं पहचान रहे हैं। मामले की जांच कदमा थाना के एसआई मोहम्मद अमीर हमजा को सौंपी गई है।

Read also Jamshedpur News: गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर जदयू का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Comment