Home » Jamshedpur News : कपाली में एक घर में चोरी करने की कोशिश, लोगों ने खदेड़ा तो एस्बेस्टस पर चढ़ कर भाग गए चोर, पिछली चोरी की घटना में नहीं दर्ज की गई थी एफआईआर

Jamshedpur News : कपाली में एक घर में चोरी करने की कोशिश, लोगों ने खदेड़ा तो एस्बेस्टस पर चढ़ कर भाग गए चोर, पिछली चोरी की घटना में नहीं दर्ज की गई थी एफआईआर

by Mujtaba Haider Rizvi
kapali-theft-again-same-house-jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे कपाली इलाके में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। कपाली में गौसनगर फुटबॉल मैदान के नजदीक एक घर में चोरी की कोशिश की गई है। इसी दौरान घर वालों की नजर चोरों पर पड़ गई। शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गए। ऐसे हालात बने कि चोरों को वहां से भागना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले इसी घर में 29 नवंबर को चोरी की घटना हुई थी। उस घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस वजह से इस इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब 9 जनवरी की रात दोबारा चोरी का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला शामीमा बेगम ने बताया कि 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे दो अज्ञात युवक घर की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश कर गए। इन युवकों ने खिड़की की रस्सी काटकर कमरे में दाखिल होने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान घर के सदस्यों की नजर उन पर पड़ गई। खुद को घिरता देख दोनों युवक एस्बेस्टस पर चढ़कर फरार हो गए। घटना की सूचना फौरन कपाली ओपी को दी गई।

घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। गुस्साए लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से बाहर निकल आए। वहीं कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी युवकों का पता लगाने में जुट गई है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना से पहले सुबह के समय दो युवक चंदा मांगने के बहाने घर पर आए थे। आशंका जताई जा रही है कि चंदा मांगने के दौरान ही उन्होंने रेकी की होगी।

स्थानीय निवासी नदीम अख्तर ने आरोप लगाया कि 29 नवंबर को हुई चोरी के बाद कपाली ओपी में लिखित शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। एफआईआर दर्ज नहीं होने से मामले में कार्रवाई भी नहीं हुई। इससे लोगों को आशंका है कि पुलिस की चोरों से मिली भगत है।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा में पूर्व राज्यसभा सदस्य ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- काम के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम

Related Articles