तिरूअनंतपुरम : केरल हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में मां के हाथों से बनाये गये खाने की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों को बाजार व जंकफूड की आदत न पड़े इसलिए बाहर का खाना नहीं खाने देना चाहिए। दरअसल केरल हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा की ‘बच्चों को स्विगी और जोमैटो से आर्डर करने के बजाय मां के द्वारा पकाया गया स्वादिष्ट भोजन खाने दे।’ न्यायालय ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए स्वस्थ भोजन और खेलकूद की अहमीयता बता रहे थे।
अदालत ने विस्तार में कहा कि ‘बच्चों को अपने खाली समय में क्रिकेट या फुटबॉल या अन्य खेल खेलने दे जो उन्हें पसंद है, और घर वापस आकर उन्हें स्विग्गी, जोमैटो से आर्डर करने के बजाय मां के बनाये भोजन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली खुशबू का आनंद लेने दे। स्वस्थ युवा पीढ़ी के लिए यह आवश्यक है, जिन्हें भविष्य में हमारे देश की आशा की किरण बना है। मैं इसे माता-पिता के बुद्धि पर छोड़ता हूं।’
ऑनलाइन आर्डर की बढ़ती वजह
आजकल अधिकतर लोग किसी न किसी नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं जिसके कारण समय का अभाव रहता हैं ऐसे में ऑनलाइन खाना आर्डर करना एक सरल माध्यम बन गया हैं। जिससे वह बिना मेहनत के मनपंसद व स्वादिष्ट भोजन कर सकते हैं।
समय की कमी या कामचोरी आदि वजहों से लोग ‘स्विगी’ और ‘जोमैटो’ जैसे ऑनलाइन एप से खाना ऑर्डर कर देते हैं। लेकिन नियमित बाहर का खाना खाने की आदत स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। बेशक यह खाना देखने व खाने में अच्छा होता है।
सेहत के लिए होता हैं हानिकारक
अगर आप भी अक्सर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो आईए जानते हैं कि यह खाना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कैसे हानिकारक है। अगर आप नियमित ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के आदी हैं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, जैसे मोटापा, शुगर थायराइड, डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्याएं।
ऑनलाइन खाना आमतौर पर तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थो की तरह स्वस्थ नहीं होता है और आपको पूरी आहार मिलने में मुश्किल होती है। यह तक की ऑनलाइन डिलीवरी के दौरान आपको खाने में डिफॉल्ट तौर पर ज्यादा तेल, चीनी और अन्य प्रयोजनिया पदार्थ मिल सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऑनलाइन डिलीवरी वाले खाने में कई चीजों की कमी हो सकती है, जैसे फाइबर, विटामिन, मिनरल्स इत्यादि।
READ ALSO : Sedition law : क्या है राजद्रोह कानून, जिसपर छिड़ा हुआ है विवाद?
ताजा और स्वच्छता से बनाया गया खाना स्वस्थ शरीर का मूल मंत्र
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने से पहले सही और संतुलित आहार पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना आपकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए बल्कि अपने मां के हाथ का बनाया हुआ फ्रेश और स्वादिष्ट खाना ही आपके स्वास्थ्य का मूल मंत्र होना चाहिए।

