Home » Jamshedpur Accident : टाटानगर रेलवे स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में महिला की मौत

Jamshedpur Accident : टाटानगर रेलवे स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में महिला की मौत

महिला भीख मांग कर अपना जीवन यापन करती थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। यह महिला पैदल कहीं जा रही थी। तभी, अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार कर भाग गया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

बताते हैं कि महिला भीख मांग कर अपना जीवन यापन करती थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। वाहन को जब्त किया जाएगा। ऐसा पुलिस का कहना है।

Read also अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान

Related Articles